White discharge, जिसे हिंदी में सफ़ेद पानी या leucorrhoea कहा जाता है, ज़्यादातर बिल्कुल normal होता है। यह योनि (vagina) के अपने आप को साफ़ और स्वस्थ रखने का natural तरीका है। हर लड़की और महिला को यह होता है, puberty से लेकर menopause तक।
चिंता तब करनी चाहिए जब इसका रंग, बदबू या मात्रा अचानक बदल जाए, या साथ में खुजली, जलन या दर्द हो। इस लेख में मैं A से Z तक सब समझाया हूँ discharge kya hota hai, kab hota hai, kyu hota hai, pregnancy में इसका क्या मतलब है, और कौन से संकेत दिखें तो doctor के पास जाना ज़रूरी है।
इस लेख को लिखने से पहले मैंने doctors और भरोसेमंद health sources से अच्छी तरह research किया है, क्योंकि आज भी बहुत सी लड़कियों को white discharge के बारे में सही जानकारी नहीं मिलती और वे बेवजह डरती रहती हैं।
White Discharge Kya Hota Hai?
White discharge एक सफ़ेद या साफ़ रंग का गाढ़ा या पतला स्राव (fluid) है जो योनि से निकलता है। यह योनि की ग्रंथियों और cervix से बनता है। इसका काम तीन चीज़ें करना है।
- योनि के अंदर की मृत कोशिकाओं और गंदगी को बाहर निकालना
- अंदर की सतह को नम रखना, ताकि infection आसानी से न लगे
- अच्छे bacteria का संतुलन बनाए रखना
आम तौर पर normal discharge में कोई तेज़ बदबू नहीं होती, रंग दूधिया सफ़ेद या पारदर्शी होता है, और यह रोज़ थोड़ी मात्रा में आता है। एक दिन में लगभग आधा से एक चम्मच तक discharge आना सामान्य माना जाता है, और यह मात्रा हर महिला में अलग होती है।
White Discharge Kab Hota Hai? Cycle के हिसाब से समझें
Discharge की मात्रा और बनावट पूरे महीने एक जैसी नहीं रहती। यह आपके period cycle के साथ बदलती है:
| समय | Discharge कैसा रहता है | क्यों |
|---|---|---|
| Period ख़त्म होने के बाद | बहुत कम, कभी सूखापन जैसा | Hormone स्तर कम होता है |
| Period के 10 से 14 दिन बाद (ovulation के पास) | साफ़, चिकना, अंडे की सफ़ेदी जैसा खिंचने वाला | यह fertile समय का संकेत है |
| Ovulation के बाद | गाढ़ा, दूधिया सफ़ेद | Progesterone hormone बढ़ता है |
| Period से पहले | मात्रा बढ़ जाती है, सफ़ेद और गाढ़ा | शरीर अगले cycle की तैयारी करता है |
| Pregnancy में | मात्रा काफ़ी बढ़ जाती है, दूधिया सफ़ेद | नीचे विस्तार से दिया है |
अपने cycle के हिसाब से discharge, ovulation और fertile दिनों को समझना हो तो हमारा Period Tracker tool use करें। उसमें आख़िरी period की date डालते ही अगली period, ovulation और pregnancy test की सही date एक साथ मिल जाती है।
ओव्यूलेशन कब होता है यह जानने से आप अपने उपजाऊ दिनों को सही समय पर पहचान सकती हैं।
Period से पहले White Discharge Kyu Hota Hai?
यह सबसे ज़्यादा पूछा जाने वाला सवाल है। Period आने से पहले शरीर में progesterone hormone बढ़ता है, जिससे discharge गाढ़ा और सफ़ेद हो जाता है और मात्रा भी बढ़ जाती है। यह इस बात का संकेत है कि period पास है।
सेफ डेज़ कैलकुलेटर से आप अपने सुरक्षित दिन जान सकती हैं और अपने चक्र को बेहतर समझ सकती हैं।
अगर period miss हो जाए और discharge बढ़ा हुआ रहे, तो यह pregnancy का शुरुआती संकेत भी हो सकता है। पक्का करने के लिए pregnancy test ही सही तरीका है, सिर्फ़ discharge देखकर नतीजा न निकालें।
पीरियड लेट होने के कारण कई हो सकते हैं, इसलिए एक बार इन कारणों को समझ लेना अच्छा रहता है।
Period के बाद White Discharge
Period के तुरंत बाद कुछ दिनों तक discharge बहुत कम रहता है, फिर धीरे-धीरे बढ़ता है। Period के 2 से 3 दिन बाद हल्का भूरा या सफ़ेद discharge दिखे तो वह पुराने ख़ून के साफ़ होने की वजह से हो सकता है, यह भी आम है।
क्या रोज़ White Discharge होना Normal है?
हाँ। ज़्यादातर महिलाओं को रोज़ थोड़ा discharge होता है और यह बिल्कुल normal है। किसी को ज़्यादा होता है, किसी को कम, दोनों ही स्थितियाँ सामान्य हो सकती हैं। दिक्कत तब है जब आपकी अपनी सामान्य मात्रा से अचानक बहुत ज़्यादा बढ़ जाए या रंग और बदबू बदल जाए।
White Discharge Kyu Hota Hai? मुख्य कारण
Normal discharge के पीछे ये कारण होते हैं।
- Hormonal बदलाव: Cycle के अलग अलग समय पर estrogen और progesterone बदलते हैं, और discharge उसी हिसाब से घटता बढ़ता है।
- Ovulation: अंडा निकलने के समय discharge साफ़ और चिकना हो जाता है, ताकि sperm आसानी से आगे बढ़ सके।
- Pregnancy: गर्भ ठहरने पर discharge बढ़ जाता है, नीचे अलग section में विस्तार से बताया है।
- योनि की natural सफ़ाई: यह सबसे बड़ा कारण है। Discharge ही वह तरीका है जिससे योनि ख़ुद को साफ़ रखती है।
- उत्तेजना या तनाव: शारीरिक उत्तेजना के समय और कभी मानसिक तनाव में भी discharge बढ़ सकता है।
- दवाइयाँ: गर्भनिरोधक गोलियाँ या कुछ hormonal दवाइयाँ भी discharge की मात्रा बदल सकती हैं।
Ladki ko White Discharge Kyu Hota Hai?
माता पिता और लड़कियाँ अक्सर यह सोचकर घबरा जाते हैं कि शादी से पहले discharge होना कोई बीमारी है। सच यह है कि discharge puberty के साथ शुरू होता है, यानी period शुरू होने के आसपास के सालों से। यह इस बात का संकेत है कि शरीर के hormones काम करना शुरू कर चुके हैं।
कुंवारी लड़कियों को discharge होना पूरी तरह normal है और इसका शादी या किसी और चीज़ से कोई संबंध नहीं है। बस अगर खुजली, जलन, बदबू या रंग में बदलाव हो, तो doctor को दिखाना चाहिए।
Pregnancy Me White Discharge Kyu Hota Hai?
Pregnancy में discharge बढ़ना सबसे आम बदलावों में से एक है, और ज़्यादातर मामलों में यह बच्चे की सुरक्षा के लिए होता है।
क्यों बढ़ता है – Pregnancy में estrogen hormone बढ़ता है और pelvic हिस्से में ख़ून का बहाव भी बढ़ जाता है। इससे cervix ज़्यादा mucus बनाता है। यह गाढ़ा mucus cervix के मुँह पर एक परत (mucus plug) बनाता है, जो बाहर के infection को बच्चे तक पहुँचने से रोकता है।
Pregnancy में normal discharge कैसा होता है:
- रंग दूधिया सफ़ेद (milky white) या साफ़
- पतला या हल्का गाढ़ा, बिना तेज़ बदबू के
- पहली trimester से शुरू होकर आख़िर तक मात्रा बढ़ती रहती है
- आख़िरी हफ़्तों में यह और गाढ़ा हो सकता है
Pregnancy में कब तुरंत doctor को दिखाएँ
- Discharge पानी जैसा लगातार बह रहा हो (यह पानी की थैली का रिसाव हो सकता है)
- रंग हरा, पीला या भूरा हो, या बदबू आ रही हो
- साथ में खुजली, जलन या पेशाब में दर्द हो
- Discharge में ख़ून दिखे या पेट में दर्द और ऐंठन हो
- 37 हफ़्ते से पहले गाढ़ा jelly जैसा बड़ा टुकड़ा निकले
अगर आप pregnant हैं, तो यह जानने के लिए कि आपका कौन सा week और month चल रहा है और due date कब है, हमारा Pregnancy Calculator use करें। वहाँ आख़िरी period की date डालते ही पूरी जानकारी मिल जाती है।
Milky White Discharge का क्या मतलब है?
दूधिया सफ़ेद (milky white) और हल्का गाढ़ा discharge आम तौर पर normal माना जाता है। यह cycle के दूसरे हिस्से में और pregnancy में सबसे ज़्यादा दिखता है। अगर यह बिना बदबू, बिना खुजली के है, तो घबराने की कोई बात नहीं। दिक्कत तब है जब यह गाढ़ा होकर पनीर जैसा दिखने लगे, क्योंकि वह yeast infection का संकेत हो सकता है।
White Discharge Jyada Kyu Hota Hai? कब यह बीमारी का संकेत है
Discharge ज़्यादा होने के दो तरह के कारण हैं। एक तरफ ovulation, pregnancy और hormones की वजह से मात्रा बढ़ना normal है। दूसरी तरफ, अगर मात्रा के साथ नीचे दिए संकेत भी हैं, तो यह infection हो सकता है:
| Discharge का रंग और हालत | संभावित मतलब | क्या करें |
|---|---|---|
| गाढ़ा, पनीर जैसा सफ़ेद + तेज़ खुजली | Yeast (fungal) infection | Doctor से दवा लें |
| पीला हरा, झाग जैसा + बदबू | Trichomoniasis जैसा infection | तुरंत doctor को दिखाएँ |
| भूरा या स्लेटी रंग + मछली जैसी बदबू | Bacterial infection (BV) | Doctor से इलाज कराएँ |
| पीला गाढ़ा + पेशाब में जलन | Infection की संभावना | जाँच ज़रूरी है |
| ख़ून मिला हुआ (period के समय के अलावा) | कई कारण हो सकते हैं | doctor को दिखाना ज़रूरी |
ध्यान दें - यह table सिर्फ़ समझने के लिए है। असली पहचान जाँच से ही होती है, table देखकर ख़ुद इलाज शुरू न करें।
White Discharge Hone Se Kya Hota Hai?
Normal discharge होने से शरीर को फ़ायदा ही होता है: योनि साफ़ रहती है, infection का ख़तरा घटता है और अंदर का संतुलन बना रहता है। एक आम ग़लतफ़हमी है कि discharge से शरीर में कमज़ोरी आती है। यह सच नहीं है।
Normal discharge की मात्रा बहुत कम होती है और इससे शरीर की ताक़त पर कोई असर नहीं पड़ता। हाँ, अगर discharge किसी infection की वजह से हो रहा है और इलाज न हो, तो वह infection आगे बढ़कर परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए फ़र्क़ normal और abnormal के बीच का है, discharge होने या न होने का नहीं।
White Discharge Ko Kaise Roke?
पहले सबसे ज़रूरी बात समझ लें: normal discharge को रोकना न तो संभव है, न ही रोकना चाहिए। वह शरीर की सफ़ाई की व्यवस्था है। इसे रोकने के चक्कर में योनि के अंदर कुछ डालना या धोने के तरीक़े अपनाना उल्टा infection बुला सकता है।
हाँ, अगर discharge गंदगी या ग़लत आदतों की वजह से बढ़ रहा है या बार बार infection हो रहा है, तो ये आदतें सच में मदद करती हैं।
- सफ़ाई का सही तरीक़ा: हमेशा आगे से पीछे की ओर साफ़ करें। योनि के अंदर साबुन या पानी डालकर धोने (douching) की आदत बिल्कुल छोड़ दें, यह अच्छे bacteria ख़त्म कर देती है।
- सूती underwear पहनें: Cotton हवा जाने देती है। सिंथेटिक और बहुत tight कपड़े नमी बढ़ाते हैं, जो fungus को पसंद है।
- गीले कपड़े तुरंत बदलें: Gym, swimming या पसीने के बाद गीला कपड़ा पहने न रहें।
- खुशबू वाले product से बचें: Scented pad, spray या wash अंदर का संतुलन बिगाड़ते हैं। बाहर की सफ़ाई के लिए सिर्फ़ पानी ही काफ़ी है।
- Panty liner का सही use: रोज़ के हल्के discharge के लिए पतला panty liner underwear को सूखा रखता है। सही तरीक़ा जानने के लिए हमारा Panty Liners क्या होते हैं वाला लेख पढ़ें। Liner को हर 4 से 5 घंटे में बदलना ज़रूरी है, वरना वही नमी infection की वजह बन जाती है।
- खान पान: बहुत ज़्यादा मीठा खाने से कुछ महिलाओं में yeast infection बार बार होता है। दही जैसे probiotic खाने सामान्य सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं, पर इन्हें इलाज न समझें।
- गीले या साझा toilet में सावधानी: बाहर के गंदे toilet में बैठने से पहले tissue बिछाएँ या flush से पानी बहा लें।
टैम्पोन क्या होता है जानने से आप पीरियड के दिनों में सही और सुरक्षित विकल्प चुन सकती हैं।
नीचे दिया गया वीडियो यीस्ट इन्फेक्शन से बचाव के आसान तरीके और योनि की सेहत की देखभाल समझाता है।
White Discharge की Tablet: क्या ख़ुद दवा लेनी चाहिए?
Search में बहुत सी महिलाएँ सीधे tablet का नाम खोजती हैं, इसलिए यह बात साफ़ लिखना ज़रूरी है। white discharge की कोई एक tablet सबके लिए नहीं होती। वजह यह है कि इलाज कारण पर निर्भर करता है:
- Fungal infection में doctor antifungal दवा देते हैं
- Bacterial infection में antibiotic दी जाती है
- कुछ infections में पति या partner का इलाज भी साथ में करना पड़ता है
- और अगर discharge normal है, तो किसी दवा की ज़रूरत ही नहीं होती
बिना जाँच के pharmacy से दवा लेकर खाना दो तरह से नुक़सान करता है। एक, ग़लत दवा से infection ठीक नहीं होता और अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है। दो, बार बार बिना वजह antibiotic लेने से शरीर पर दवाओं का असर कम होने लगता है। इसलिए सही क्रम यह है: पहले gynecologist से जाँच, फिर उन्हीं की लिखी दवा।
पीरियड लाने की टैबलेट के बारे में भी कई महिलाएं पूछती हैं, इसलिए पहले इसकी सही जानकारी और सावधानियों को जान लें।
कब Doctor को दिखाना ही चाहिए?
नीचे के संकेतों में से कोई भी दिखे तो घर पर इंतज़ार न करें।
- Discharge का रंग पीला, हरा, भूरा या स्लेटी हो जाए
- तेज़ बदबू आने लगे
- खुजली, जलन, सूजन या लालिमा हो
- पेशाब करते समय दर्द या जलन हो
- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहे
- संबंध बनाते समय दर्द हो
- Pregnancy में पानी जैसा रिसाव, ख़ून या ऐंठन हो
- Discharge 2 से 3 हफ़्ते से ज़्यादा समय तक बदला हुआ रहे
एन्ह्स के अनुसार, अगर डिस्चार्ज का रंग, गंध या बनावट बदल जाए तो खुद से इलाज न करें और ड़ाक्टर को दिखाएं।
आम ग़लतफ़हमियाँ और सच
ग़लतफ़हमी: रोज़ discharge होना मतलब शरीर में कमज़ोरी है।
सच: रोज़ थोड़ा discharge होना सेहत की निशानी है, कमज़ोरी की नहीं।
ग़लतफ़हमी: Discharge का मतलब है सफ़ाई की कमी।
सच: Discharge ख़ुद ही सफ़ाई की प्रक्रिया है। ज़रूरत से ज़्यादा अंदर धोना उल्टा नुक़सान करता है।
ग़लतफ़हमी: Discharge शादी के बाद ही शुरू होता है।
सच: यह puberty से शुरू होता है, period शुरू होने के आसपास।
ग़लतफ़हमी: Period से पहले discharge मतलब pregnancy है।
सच: Period से पहले discharge बढ़ना आम है। Pregnancy का पक्का पता सिर्फ़ test से चलता है। अपने cycle की तारीख़ें समझने के लिए हमारा Period Tracker tool use करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
यह योनि की natural सफ़ाई प्रक्रिया है। Hormones के बदलाव, ovulation और cycle के अलग समय पर इसकी मात्रा घटती बढ़ती रहती है। जब तक रंग सफ़ेद या साफ़ है और बदबू या खुजली नहीं है, यह normal है।
हाँ, ज़्यादातर महिलाओं को रोज़ थोड़ा discharge होता है। मात्रा हर महिला में अलग होती है। दिक्कत तब है जब मात्रा अचानक बहुत बढ़ जाए या रंग और बदबू बदल जाए।
Period से पहले progesterone hormone बढ़ता है, जिससे discharge गाढ़ा, सफ़ेद और ज़्यादा हो जाता है। यह period पास आने का सामान्य संकेत है।
यह पहली trimester से ही बढ़ने लगता है और आख़िर तक जारी रहता है। Normal pregnancy discharge दूधिया सफ़ेद, बिना बदबू का होता है। पानी जैसा रिसाव, ख़ून या बदबू हो तो तुरंत doctor को दिखाएँ।
Normal discharge रोका नहीं जा सकता और रोकना चाहिए भी नहीं। सूती underwear, सही सफ़ाई, गीले कपड़े बदलना और अंदर न धोना (no douching) जैसी आदतों से infection वाला discharge कम होता है।
बिना जाँच के नहीं। दवा कारण के हिसाब से अलग होती है: fungal में antifungal, bacterial में antibiotic। ग़लत दवा नुक़सान कर सकती है, इसलिए पहले gynecologist से जाँच कराएँ।
हाँ, पूरी तरह normal। यह puberty से शुरू होता है, जब hormones सक्रिय होते हैं। इसका शादी से कोई संबंध नहीं है।
सलाह –
White discharge महिलाओं के शरीर की रोज़ की normal प्रक्रिया है, शर्म या डर की बात नहीं। असली कला बस इतनी है कि अपने सामान्य discharge को पहचानें, ताकि जब रंग, बदबू या मात्रा में बदलाव आए तो समय पर doctor को दिखा सकें। ज़्यादातर मामलों में सफ़ेद पानी का मतलब है कि शरीर अपना काम ठीक से कर रहा है।
Run-Posts के Free Tools, ये भी आपके काम के हैं
- Period Tracker: अगला period कब आएगा, ovulation और due date एक ही जगह जानें
- Pregnancy Calculator: Pregnancy का चल रहा week, month और due date निकालें
- Bra Size Calculator: अपना सही bra size inches और cm के chart के साथ पता करें
1 thought on “White Discharge Kyu Hota Hai? कारण और कब चिंता करें”