क्या आपके बाल झड़ रहे हैं और आप बालों को घना व लंबा करने का उपाय खोज रहे हैं? तो यह पोस्ट आपके लिए है. इसमें बालों को घना करने के आसान और नेचुरल तरीके दिए हैं.
सुंदर बालों से ही चेहरे और पूरी पर्सनैलिटी में निखार आता है. लेकिन बदलते समय के साथ खान पान, शैम्पू और तेल में मिलावट बढ़ गई है, जिसका असर सीधा हमारी स्किन और बालों पर दिखता है.
अगर आप जानना चाहते हैं कि बालों को लंबा, घना और मजबूत कैसे बनाएं, तो यहाँ सिर्फ प्राकृतिक उपाय दिए हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने बालों को धीरे धीरे घना बना सकते हैं.
पर उससे पहले यह जान लें कि ऐसा कोई भी तेल या उपाय नहीं है जिससे सिर्फ 10 दिन में बाल घने हो जाएं.
बाल पतले क्यों हो जाते हैं
बाल पतले होने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इनमें सबसे कॉमन वजह है बाजार में आसानी से मिलने वाले शैम्पू और हेयर ऑयल. ज्यादातर लोग इन्हें बिना जांचे इस्तेमाल कर लेते हैं.
इनमें मौजूद हार्श केमिकल्स लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं, जिसकी वजह से बाल पतले होने लगते हैं और हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है.
बाल पतले होने की दूसरी वजह गलत खान पान और नींद की कमी भी है. शरीर को सही पोषण न मिले तो बालों की ग्रोथ रुक जाती है. इसलिए सिर्फ तेल लगाना काफी नहीं, अंदर से पोषण भी उतना ही जरूरी है.
बालों को घना कैसे करें
बालों को तेजी से लंबा और घना करने के लिए इंटरनेट पर बहुत से उपाय मिलते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर या तो काम नहीं करते या बहुत स्लो रिजल्ट देते हैं.
यहाँ मैं जो उपाय बताने जा रहा हूँ, वो मैंने खुद इस्तेमाल किए हैं और कुछ लोगों को सुझाए भी हैं, जिनसे उन्हें फायदा हुआ है. इन्हें नियमित रूप से अपनाने से बाल मजबूत, घने और सिल्की हो सकते हैं.
बालों को घना करने के घरेलू उपाय
नीचे बताए गए सभी उपाय नेचुरल और असरदार हैं. इन्हें लगातार फॉलो करने पर बाल मजबूत, घने और लंबे होने में मदद मिल सकती है.
1. आंवला रीठा शिकाकाई शैंपू
आजकल लोग केमिकल वाले शैंपू को पसंद करते हैं क्योंकि ये तुरंत चमक और खुशबू देते हैं, लेकिन लंबे समय में ये बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
अगर आप उम्र बढ़ने के साथ भी बालों को मजबूत और काला बनाए रखना चाहते हैं, तो आंवला, रीठा और शिकाकाई से बना नेचुरल शैंपू इस्तेमाल करना शुरू करें. हफ्ते में 2 बार इससे बाल धोने पर धीरे धीरे फर्क दिखने लगता है.
2. प्याज का रस
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, टूट रहे हैं या दोमुंहे हो रहे हैं, तो प्याज का रस एक बेहद असरदार घरेलू उपाय है.
मेरे खुद के बाल किसी कारण से झड़ने लगे थे, और प्याज का रस लगाने से मुझे काफी राहत मिली. मैं इसे हफ्ते में 2 बार लगाता हूँ, जिससे बाल झड़ना, सफेद होना और दोमुंहेपन की समस्या में सुधार आया.
प्याज में सल्फर होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है और बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे नए बाल आने में मदद मिल सकती है. प्याज की गंध से बचने के लिए धोने के बाद नींबू पानी से बाल धो सकते हैं.
3. अंडे का हेयर मास्क
बालों को घना, लंबा और सिल्की बनाने के लिए अंडे का हेयर मास्क एक बेहतरीन उपाय है. इसे हफ्ते में 1 से 2 बार बालों की जड़ों से सिरों तक लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.
अंडे में प्रोटीन, बायोटिन और विटामिन A, D, E पाए जाते हैं जो बालों को पोषण देने और मजबूती बढ़ाने में मदद करते हैं. ध्यान दें कि इस्तेमाल के दौरान हल्की गंध आ सकती है, जो धोने के बाद चली जाती है.
4. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों के लिए एक बेहद फायदेमंद नेचुरल उपाय है, जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की ड्राईनेस, डैंड्रफ और खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं.
ताजे एलोवेरा जेल को सीधे बालों में लगाने से स्कैल्प साफ होता है और बालों को हाइड्रेशन मिलता है. नियमित इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या भी कम हो सकती है.
हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल किया जा सकता है. एलोवेरा चेहरे के लिए भी उतना ही अच्छा है, एलोवेरा जेल के फायदे वाली पोस्ट में इसके चेहरे और बालों पर इस्तेमाल का पूरा तरीका दिया है.
5. बेसन और दही
अगर आप केमिकल शैंपू अवॉइड करना चाहते हैं, तो बेसन और दही का मिश्रण बालों को धोने के लिए एक अच्छा नेचुरल विकल्प है.
रूखे और बेजान बालों में यह मिश्रण नई जान ला सकता है. यह बालों को मॉइश्चराइज करता है, रूखेपन को दूर करता है और बालों को मुलायम व मजबूत बना सकता है.
चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी बेसन और हल्दी का फेस पैक एक अच्छा घरेलू तरीका है, ठीक उसी तरह बालों के लिए भी कुछ सिंपल नेचुरल उपाय कमाल का असर दिखा सकते हैं.
बालों को घना करने के लिए सही हेयर ऑयल कैसे चुनें
हेयर ऑयल खरीदते समय इंग्रेडिएंट्स जरूर चेक करें. मार्केट में मौजूद कई पॉपुलर हेयर ऑयल में फ्रेगरेंस और प्रिजर्वेटिव्स जैसे एडिटिव्स हो सकते हैं, जो लंबे समय में बालों के लिए आदर्श नहीं माने जाते.
इसलिए कैमिकल फ्री और कोल्ड प्रेस्ड नेचुरल तेल को प्राथमिकता दें. कुछ बेहतरीन ऑप्शन ये हो सकते हैं:
- नारियल तेल (कोल्ड प्रेस्ड या वर्जिन)
- बादाम का तेल
- कच्ची घानी सरसों का तेल
- अरंडी (कैस्टर) तेल
- भृंगराज तेल
इनमें से किस तेल का इस्तेमाल करना है, यह आपके बालों के टाइप पर निर्भर करता है. ज्यादातर लोगों के लिए नारियल तेल एक सुरक्षित और असरदार शुरुआत हो सकती है.
अरंडी (कैस्टर) का तेल
बालों में लगाने के लिए कैस्टर ऑयल काफी असरदार माना जाता है, बशर्ते वो शुद्ध और प्योर हो. यह बालों की ग्रोथ को सपोर्ट कर सकता है.
बादाम का तेल
बादाम का तेल बालों को घना बनाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसे हमेशा प्योर और नेचुरल सोर्स से ही खरीदें क्योंकि मिलावट की संभावना ज्यादा होती है.
नारियल तेल
नारियल तेल सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद हेयर ऑयल में से एक माना जाता है. इसे सीधे स्कैल्प पर लगाकर हल्की मालिश करने से बालों को पोषण मिलता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
डाइट और पोषण
बालों की ग्रोथ के लिए सही डाइट बहुत जरूरी है. अगर शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो बालों की ग्रोथ रुक सकती है और हेयर फॉल, टूटना जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.
बालों को घना करने के लिए डाइट में शामिल करें: आंवला, अंडा, दूध दही, पनीर, चना, मूंगफली, पपीता और संतरा जैसी चीजें.
महिला हो या पुरुष, दोनों ही चेहरे की तरह बालों की देखभाल को लेकर भी सजग रहते हैं और बाल बढ़ाने के घरेलू उपाय ढूंढते हैं.
यहाँ बताए गए सभी तरीके पूरी तरह नेचुरल हैं और इन्हें आसानी से घर पर किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं बालों को घना बनाने के असरदार और प्राकृतिक तरीके.
हेयर केयर रूटीन
घने और मजबूत बालों के लिए एक डेली हेयर केयर रूटीन फॉलो करना जरूरी है. सही समय पर तेल लगाना, हल्के हाथों से मालिश करना और सही शैंपू का इस्तेमाल इस रूटीन का हिस्सा होना चाहिए.
1 महीने तक रूटीन फॉलो करने पर शुरुआती बदलाव दिखने लगते हैं, जबकि 6 महीने तक लगातार फॉलो करने पर बालों की कई समस्याएं काफी हद तक कम हो सकती हैं.
ऑयल मसाज के फायदे
कई महिलाएं सिर की तेल मालिश को जरूरी नहीं समझती, जो एक बड़ी गलती हो सकती है. तेल मालिश से स्कैल्प में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद माना जाता है.
मालिश के लिए हमेशा नेचुरल तेल का इस्तेमाल करें ताकि इसका फायदा अधिकतम मिल सके.
योग और एक्सरसाइज
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए योग और एक्सरसाइज भी एक सरल उपाय है. नियमित एक्सरसाइज से बॉडी डिटॉक्स होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे स्किन और बालों दोनों को फायदा मिलता है.
बालों की देखभाल कैसे करें
बालों की सही देखभाल के लिए इन बातों का ध्यान रखें:
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- जंक फूड कम से कम खाएं
- तेज धूप से बालों को बचाएं
- हार्श केमिकल वाले शैंपू से बचें
- पर्याप्त नींद लें और प्रोटीन विटामिन युक्त भोजन करें
- सुबह 8 बजे से पहले हल्की सनलाइट लें, जिससे विटामिन D मिल सके
चेहरे पर पिंपल की परेशानी भी अक्सर गलत खान पान और हार्मोन से जुड़ी होती है. ऑयली फेस पर पिंपल कैसे हटाए वाली पोस्ट में पिंपल हटाने के घरेलू उपाय दिए हैं.
चेहरे के दाग धब्बे भी बालों की तरह ही धीरे धीरे जाते हैं, 7 दिन में चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाए वाली पोस्ट में दाग हटाने का पूरा तरीका दिया है.
सर्दियों में बालों की देखभाल
सर्दियों में बाल ज्यादा झड़ते हैं, क्योंकि ठंडी हवा स्कैल्प की नमी छीन लेती है और स्कैल्प रूखा हो जाता है. रूखे स्कैल्प पर डैंड्रफ भी जल्दी बढ़ता है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर पड़ती हैं.
सर्दी में हफ्ते में 2 बार गुनगुने तेल से मालिश करें और बाल धोने के लिए बहुत गर्म पानी न इस्तेमाल करें. सर्दियों में हेयर फॉल वाली पोस्ट में सर्दी में बाल झड़ने के कारण और रोकने के उपाय दिए हैं.
बाल झड़ना कब सामान्य है और कब doctor चाहिए, यह American Academy of Dermatology की हेयर लॉस जानकारी में दिया है. अगर बाल गुच्छों में झड़ रहे हैं या स्कैल्प पर गंजे पैच दिख रहे हैं, तो घरेलू उपाय पर समय न गँवाएँ, doctor को दिखाएँ.
बालों को घना करने में कितना समय लगता है
अगर आप ऊपर बताए गए सभी उपायों को सही तरीके से और नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो शुरुआती बदलाव 1 महीने में दिखना शुरू हो सकता है.
बेहतर और स्थायी रिजल्ट के लिए लगभग 6 महीने तक रूटीन फॉलो करना बेहतर रहता है. नतीजे हर व्यक्ति के बालों की स्थिति पर निर्भर कर सकते हैं.
मैंने खुद इन घरेलू उपायों को आजमाया है और कुछ हफ्तों के नियमित इस्तेमाल से बालों की मजबूती और चमक में फर्क महसूस किया है. धैर्य रखें, बालों की ग्रोथ धीरे होती है, पर सही रूटीन से फर्क जरूर दिखता है.
यह पोस्ट सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है, इलाज नहीं है. बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हों, स्कैल्प पर पैच दिख रहे हों या कोई दवा चल रही हो तो doctor की सलाह के बिना कोई नया तेल या घरेलू उपाय शुरू न करें.
बालों को घना कैसे करें (FAQ)
बालों को जल्दी घना कैसे करें?
नारियल तेल से नियमित मालिश और प्रोटीन विटामिन युक्त डाइट बालों को घना बनाने में मदद कर सकती है. अंडा, मछली, आंवला और ड्राई फ्रूट्स डाइट में शामिल करें. हफ्ते में 2 बार प्याज का रस लगाने से भी जड़ों को मजबूती मिलती है और नए बाल आने में मदद मिल सकती है.
पतले बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए?
सिर्फ डाइट ही नहीं, हफ्ते में 2 बार प्याज का रस लगाने के साथ अंडा, मछली, आंवला और पपीता जैसे पोषक तत्वों से भरे फूड्स फायदेमंद हो सकते हैं. दूध दही, पनीर, चना और मूंगफली भी बालों को अंदर से पोषण देते हैं. पानी पर्याप्त पिएं, ताकि स्कैल्प हाइड्रेट रहे.
कौन सा तेल बालों को घना करता है?
नारियल तेल को बालों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, बशर्ते वो शुद्ध और मिलावट रहित हो. इसके अलावा अरंडी का तेल और बादाम का तेल भी बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं. तेल हमेशा कोल्ड प्रेस्ड और कैमिकल फ्री चुनें, और हफ्ते में 2 बार हल्की मालिश के साथ लगाएं.
सर्दियों में बाल ज्यादा क्यों झड़ते हैं?
सर्दियों में ठंडी हवा स्कैल्प की नमी छीन लेती है, जिससे स्कैल्प रूखा हो जाता है और डैंड्रफ बढ़ता है. रूखा स्कैल्प जड़ों को कमजोर करता है, इसलिए सर्दी में बाल ज्यादा झड़ते हैं. हफ्ते में 2 बार गुनगुने तेल की मालिश करें और बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं.
बालों को घना करने में कितना समय लगता है?
शुरुआती बदलाव 1 महीने में दिखना शुरू हो सकता है, जबकि बेहतर और स्थायी रिजल्ट के लिए लगभग 6 महीने तक रूटीन फॉलो करना बेहतर रहता है. नतीजे हर व्यक्ति के बालों की स्थिति पर निर्भर करते हैं. नियमितता सबसे जरूरी है, बीच में छोड़ने से फायदा रुक जाता है.
सलाह
इस पोस्ट में बालों को घना करने के सभी नेचुरल और आजमाए हुए उपाय दिए हैं. अगर इन्हें नियमित और सही तरीके से फॉलो किया जाए, तो 1 महीने में हल्के बदलाव और कुछ महीनों में बेहतर रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं.
अगर आप इन उपायों को अपनाने में आलस्य करते हैं, तो बालों की समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है, इसलिए धैर्य और नियमितता के साथ इन्हें फॉलो करना जरूरी है. एक ही उपाय पर भरोसा न करें, तेल, डाइट और रूटीन तीनों को साथ लेकर चलें.
आज से ही छोटा बदलाव शुरू करें. हफ्ते में 2 बार तेल मालिश, रोज प्रोटीन वाला खाना और सर्दी में स्कैल्प की खास देखभाल. छोटे छोटे कदम ही लंबे समय में बालों को घना, लंबा और मजबूत बनाते हैं.