क्या आपके बाल झड़ रहे हैं और बालों को घना व लंबा करने का उपाय खोज रहे हैं, तो इस पोस्ट में हम Balo Ko Ghana Kaise Kare तरीका शेयर करने वाले हैं |
क्योंकि सुन्दर बालों से ही चेहरे और पूरे बॉडी की पर्सनेलिटी अच्छी लगती हैं | लेकिन बदलते समय के साथ खान – पान शैम्पू और तेल सब दूषित हो गया हैं जिसके प्रभाब स्किन व बालों पर दीखता हैं |
अगर आप जानना चाहते हैं कि बालों को लंबा घना और मजबूत कैसे बनाएं तो यहाँ हम सिर्फ प्राकतिक उपाय बताने वाला हूँ जिसे लगाकर आप अपने बालों घना कर सकते हैं |
चेहरे को खूबसूरत बनाने में बालों का होना बहुत जरुरी हैं | महिला या पुरुष दोनों चेहरे की तरह बालों को भी ध्यान रखते हैं | और बाल बढ़ाने का तरीका घरेलू उपाय ढूढ़ते हैं |
यहाँ बाते गए बालों को घना कैसे बनाये सभी नेचुरल उपाय हैं और इन उपाय को घर पर ही कर सकते हैं | तो चलिए जानते हैं बालों को घना कैसे बनाये के तरीके जान लेते हैं |
Balo Ko Ghana Kaise Kare
आपको लोगो ने बालों को तेजी से लंबा और घना कैसे करें बहुत सारे उपाय बताये होगें, लेकिन उनमें से 80% उपाय Work नही करता हैं या स्लो काम करता हैं |
लेकिन अगर आप बालों को लेकर टेंशन में हैं और आपने ठान लिया हैं की मुझे बाल घना करना हैं | तो करना हैं |
तो चलिए बहुत ही असरदार काम करने वाला इस पोस्ट में Baal Ghane Karne Ka Tarika स्टेप बाय स्टेप अच्छे से बताता हूँ |
1. नारियल तेल फॉर हेयर
दिल्ली में रहने वाली सुनीता ने अपने अनुभव में बताया कि छह महीने तक हर रात नारियल तेल लगाने से उनके बाल काफी घने हो गए। इसके पहले उन्होंने बहुत सी तेल इस्तेमाल किया पर कोई फायदा नही हुआ |
नारियल तेल को हल्का गर्म करके और उंगलियों से सिर की त्वचा पर धीरे-धीरे मालिश करने पर खून का प्रवाह बढ़ता है जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है |
इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह आंवल, रीठा सिखाकाई के पाउडर से बाल धो यह उपाय आपके एक भी बाल को सफ़ेद होने नही देगा |
नारियल तेल को शुरू से ही लम्बे व घना बाल करने के लिए जाना जाता हैं ऐसे में जब आप इसका और आंवल, रीठा सिखाकाई से बाल वाश करेंगे तो फिर जिन्दगी में कभी बालों कीसमस्या आपको नही होगी |
आपको बता दे की baal ghane karne ka tarika इससे बेहतर कुछ भी नही हैं |
2. प्याज का रस बालों के लिए
अगर आपके बाल झड रहे हैं या फिर टूट रहे हैं दो मुहें हो रहे हैं, तो तुरंत बिना सोचे समझे प्याज का रस बालों में लगाये यह 1 दिन में ही बालों का झड़ना टूटना रोकता हैं |
प्याज का रस के बारे में आपको मैं इतनी गारंटी से इसीलिए बता रहा हूँ की अब जब मेरे बाल किसी कारण से झड़ना स्टार्ट हुआ हैं, तो मेरे बालों का सहारा प्याज ही हैं |
इसके अलावा मैंने कुछ लोगों को बताया तो उनको भी बहुत फायदा हुआ हैं वे बताते हैं की सच में प्याज का रस लगाने से बाल झड़ना रुका हैं जिससे मेरे बाल पहले की तरह ग घने हो रहे हैं |
मैं खुद प्याज का रस हफ्ते में 2 बार लगाता हूँ | इससे मेरे बालों को काफी राहत मिलती हैं जैसे – बाल झड़ना, सफ़ेद, और दो मुहें बालो की समस्या से ख़त्म हो गयी जब मैं प्याज का रस लगाना शुरू किया |
प्याज में सल्फर होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है यह बालों की जड़ों में खून का संचार बढ़ाता है जिससे नए बाल उगते हैं। गंध से बचने के लिए धोने के बाद नींबू पानी से बाल धो सकते हैं |
3. अंडे का हेयर मास्क
अगर आप बालों को सुन्दर करना चाहते हैं और बालों को घाना लम्बा और सिल्क करना चाहते हैं, तो आप अंडे का हेयर मास्क लगाए | यह काफी अच्छा उपाय बाल सुन्दर करने का हैं |
सप्ताह में 1-2 बार लगाना हैं इसके इस्तेमाल से ही तुरंत बालों में साईन व चमक आती हैं लेकिन अंडे का मास्क के कारण बदबू आ सकती हैं तो य इसके नुकसान हैं |
इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। अंडे में प्रोटीन और बायोटिन भरपूर होता है जो बालों को मजबूती देता है।
अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन बालों की ग्रोथ होने में मदद करती है। इसमें विटामिन A, D और E होते हैं जो बालों को पोषण देते हैं |
4. एलोवेरा जेल बालों के लिए
एलोवेरा का पत्ता काटें और चम्मच से जेल निकाल लें। इस जेल को सीधे सिर की त्वचा पर लगाएं और हल्की मालिश करें। 30 मिनट बाद सादे पानी से धो लें।
एलोवेरा में मौजूद एंजाइम मृत कोशिकाओं को हटाते हैं और बालों के छिद्रों को साफ रखते हैं। यह सिर की त्वचा को नम रखता है और रूसी की समस्या भी दूर करता है।
इसके सूजनरोधी गुण सिर की खुजली और जलन को कम करते हैं। एलोवेरा में Vitamin A और C और ई होते हैं जो बालों की कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं।
इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का पीएच संतुलन बना रहता है। सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें।
5. मेथी का पेस्ट
दो चम्मच मेथी के दाने रात को पानी में भिगो दें। सुबह इन्हें पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं और 45 मिनट तक रखें। फिर गुनगुने पानी से धो लें।
मेथी में निकोटिनिक एसिड होता है जो बालों की संरचना को मजबूत बनाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को पोषण देता है।
मेथी हार्मोन संतुलन में भी मदद करती है जो balo ki growth बड़ाने में अच्छा उपाय है। हफ्ते में दो बार लगाने से एक महीने में सुधार दिखता है।
6. आंवला के फायदे बालों के लिए
दो चम्मच आंवला पाउडर लें और उसमें पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इसे सिर की त्वचा पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो कोलेजन बनाने में मदद करता है।
यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो बालों को नुकसान से बचाता है। आंवला बालों के समय से पहले सफेद होने को रोकता है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों को काला, घना और मजबूत बनाता है।
आंवले के तेल से रात में मालिश करना भी फायदेमंद है फिर कैसे भी बालों की समस्या हो लगातार 2 महीने लगाने से जड़ से समस्या ख़त्म हो जाती हैं |
7. करी पत्ता का तेल
एक कटोरी नारियल तेल में एक मुट्ठी करी पत्ता डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक गर्म करें जब तक पत्ते काले न हो जाएं। तेल को ठंडा करके छान लें और बोतल में रख लें।
इस तेल से रात को मालिश करें और सुबह धो लें। करी पत्ते में अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बाल झड़ना रोकते हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन और प्रोटीन भी होते हैं जो बालों को बढ़ाने के लिए जरूरी हैं।
नियमित इस्तेमाल से बाल घने और काले होते हैं। और खुबसूरत चमकदार बनते हैं
Hair Growth Ke Liye Kya Khaye
बालों को घना करने के लिए केवल उपाय नहीं बल्कि hair growth ke liye kya khaye संतुलित पोषण, विटामिन व प्रोटीन भी खाना जरुरी होती हैं |
बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं इसलिए रोजाना प्रोटीन युक्त खाना खाएं जैसे – अंडे, दाल, सोयाबीन, पनीर और मछली। आयरन की कमी बाल झड़ने का मुख्य कारण है इसलिए पालक, चुकंदर, अनार और खजूर खाएं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए अखरोट, अलसी के बीज और मछली का तेल लें। Vitamin A के लिए गाजर, शकरकंद और हरी सब्जियां खाएं |
बायोटिन बालों के लिए बहुत जरूरी है जो अंडे, बादाम और मूंगफली में मिलता है। जिंक के लिए कद्दू के बीज और काबुली चना खाएं। विटामिन सी के लिए संतरा, आंवला और नींबू लें।
तो यह सब करने से Balo Ko Ghana Kaise Kare 10 Din Me फर्क दिखने लगता हैं |
Balo Ko Ghana Kaise Kare 10 Din Me
बहुत से लोग पूछते हैं balo ko ghana kaise kare 10 din me यानी बालों को 10 दिन में घना कैसे करें। सच्चाई यह है कि बालों को घना बनाने में समय लगता है। केमिकल युक्त शैंपू और कंडीशनर से बचें।
सल्फेट और पैराबेन फ्री प्रोडक्ट चुनें। हर रोज बाल न धोएं क्योंकि इससे प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है। सप्ताह में 2 से 3 बार बाल धोना काफी है। गीले बालों को कभी न रगड़ें बल्कि मुलायम तौलिये से हल्के हाथ से पोंछें।
गीले बालों में कंघी करने से बचें। पहले बालों को सूखने दें फिर चौड़े दांत वाली कंघी से कंघी करें। स्विमिंग पूल के क्लोरीन युक्त पानी से बचाव के लिए पहले बालों पर तेल लगाएं।
सीधी धूप से बालों को बचाएं। टोपी या स्कार्फ पहनें। जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा चीनी वाली चीजें कम खाएं।
बालों को घना बनाने वाला तेल
बालों को घना करने के लिए सही तेल का चुनाव बेहद जरूरी है। नारियल तेल सबसे असरदार माना जाता है क्योंकि इसमें लॉरिक एसिड होता है जो बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचाता है। रात को गुनगुना नारियल तेल लगाकर सुबह धोने से बाल घने होते हैं।
1. कस्टर ऑयल
अरंडी का तेल भी बेहद फायदेमंद है। इसमें रिसिनोलिक एसिड होता है जो स्कैल्प में खून का संचार बढ़ाता है। थोड़ा गाढ़ा होने के कारण इसे नारियल तेल में मिलाकर लगाएं। यह baal badhane ka tel के रूप में सबसे पुराना नुस्खा है।
2. बादाम का तेल
विटामिन ई से भरपूर होता है जो बालों को टूटने से बचाता है और चमकदार बनाता है। रोज रात को लगाने से बालों का झाड़ना टूटना दो मुहें कम होता हैं |
3. जैतून का तेल
ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो बालों को मजबूती देते हैं। यह रूखे और बेजान बालों के लिए परफेक्ट है। गर्म जैतून के तेल से मालिश करने पर फायदा मिलता है।
4. आंवला तेल
बालों को काला, घना और लंबा बनाता है। इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो नियमित इस्तेमाल से बाल समय से पहले सफेद नहीं होते।
इन तेलों को हफ्ते में 2-3 बार लगाने से तीन महीने में अच्छे परिणाम मिलते हैं। तेल हमेशा हल्के हाथों से गोलाकार गति में मालिश करके लगाएं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
बालों को जल्दी से घना करने के लिए नारियल तेल और विटामिन, प्रोटीन चीजे खाए जैसे अंडा, मछली आंवला, खजूर ड्राई फ्रूट्स आदि |
पतले बालों को घना बनाने के लिए सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि प्याज का रस हफ्ते में 2 बार इसके बाद अंडा, मछली आंवला पपीता जैसे हाई प्रोटीन वाले फलत फ्रूट्स खाए |
बाल घने करने के लिए नारियल का तेल माना जाता हैं लेकिन आज के समय मार्केट में मिलावटी के कारण उनका असर कम हो गया हैं |
सलाह –
उम्मीद हैं Balo Ko Ghana Kaise Kare | बालों को जल्दी घना करने के उपाय पोस्ट पढ़कर जानकारी मिली होगी | आपको यह समझना जरुरी हैं कि सिर्फ उपाय करने से बाल खाना नही होते हैं |
मतलब आपके शरीर में प्रोटीन और विटामिन की कमी है तो बाल सफ़ेद झड़ना दो मुहें होगे | बालों को पोषण नही मिलने से ही यह समस्या होती हैं और हम समझते हैं की सिर्फ बालों के लिए व उपाय करने से सही हो जायेगा |
अगर आप बालों में तेल व घरेलू उपाय प्राकतिक शैम्पू लगाने के साथ विटामिन प्रोटीन भी लेते हैं, तो आपको 7 दिन में ही फर्क दिखने लगेगा |